आपकी जानकारी के लिए बता दें अच्छी मक्के की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले ताजा और अच्छी गुणवत्ता वाला आटा चुनें। ज्यादा पुराना या सूखा आटा इस्तेमाल करने से रोटी में दरारें पड़ सकती हैं। इसलिए आटे की ताजगी का खास ध्यान रखें
मक्के के आटे (Makki Ka Atta) में गेहूं की तरह ग्लूटेन नहीं होता, इसलिए यह आसानी से नहीं बंधता। ऐसे में आटा गूंथने के लिए हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें। पानी एक साथ डालने के बजाय थोड़ा-थोड़ा मिलाएं। इससे आटा नरम और अच्छी तरह तैयार होगा
मक्के का आटा ज्यादा देर रखने पर सूखने लगता है। इससे रोटी बनाते समय उसमें दरारें आ सकती हैं। इसलिए आटा गूंथने के बाद तुरंत रोटी बनाना शुरू करें। जरूरत पड़ने पर आटे को गीले कपड़े से ढककर रखें
मक्के की रोटी को बेलन से बेलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसके लिए साफ प्लास्टिक शीट या बटर पेपर पर हल्का पानी लगाएं। अब आटे की लोई रखकर हथेलियों से धीरे-धीरे थपथपाएं और गोल आकार दें
अब अगर आपकी रोटी बार-बार टूटती है तो आटा गूंथते समय एक-दो चम्मच गेहूं का आटा मिला सकते हैं। इससे आटे को बांधने में मदद मिलती है। हालांकि, शुद्ध मक्के की रोटी बनाने के लिए इसकी जरूरत नहीं है। अच्छी तरह गर्म पानी से आटा गूंथना भी काफी मददगार होता है
रोटी पकने के बाद उस पर देसी घी या सफेद मक्खन लगाएं। इससे रोटी का स्वाद बढ़ने के साथ वह मुलायम भी रहती है। तैयार रोटियों को सूती कपड़े में लपेटकर ढके हुए बर्तन में रखें, ताकि वे जल्दी सख्त न हों। इन आसान तरीकों को अपनाकर आप घर पर हर बार नरम, गोल और स्वादिष्ट मक्के की रोटी बना सकते हैं
ये भी पढ़ें: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का राशिफल


