Adarsh News Banner
देश

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण -

स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन कराने के लिए अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण -

स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन कराने के लिए अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश

पुलिस आयुक्त तरुण गाबा और जिलाधिकारी विशाख जी की मौजूदगी में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

लखनऊ। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर लखनऊ में प्रशासन और पुलिस विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्यूपिटर हॉल में जनपद के समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी विशाख जी तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार मौजूद रहे।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की दी गई जानकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों, निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों और निर्वाचन की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखें। साथ ही सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ सुनिश्चित करें।

क्रिटिकल मतदान केंद्रों और वल्नरेबल क्षेत्रों की होगी पहचान

पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने प्रशिक्षण के दौरान क्रिटिकल मतदान केंद्रों और वल्नरेबल पॉकेट्स यानी संवेदनशील मजरों एवं बस्तियों की सटीक पहचान करने के मानकों की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े पहलुओं पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी विशाख जी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का संयुक्त भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं (AMF), रूट चार्ट, संचार व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की स्थिति का भौतिक सत्यापन निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए।उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों की स्थिति, संवेदनशीलता और उपलब्ध संसाधनों की अद्यतन जानकारी अपने पास रखें, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके।

निर्वाचन तैयारियों में लापरवाही न बरतने के निर्देश

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना और चुनावी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराना रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय और प्रभावी कार्ययोजना जरूरी है।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Top Banner
टैग: News Desk
News Desk
संवाददाता

News Desk

News Desk आदर्श न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते हैं। खबरों को तथ्यों और संदर्भ के साथ पाठकों तक पहुँचाना उनका उद्देश्य है।