Adarsh News Banner
देश

ग्रेटर नोएडा में बाल दिवस समारोह, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमे बच्चे

Uttar Pradesh News: गौतमबुद्धनगर के रिजर्व पुलिस लाइन्स, सूरजपुर में 14 नवंबर को बाल दिवस उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों के लिए कई खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने ब…

ग्रेटर नोएडा में बाल दिवस समारोह, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमे बच्चे

Uttar Pradesh News: गौतमबुद्धनगर के रिजर्व पुलिस लाइन्स, सूरजपुर में 14 नवंबर को बाल दिवस उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों के लिए कई खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल के मैदान से लेकर सांस्कृतिक मंच तक अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया

जानकारी के लिए बता दें पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना था। इसके साथ ही बच्चों में टीम भावना, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सोच विकसित करने पर जोर दिया गया

कार्यक्रम पुलिस उपायुक्त लाइन्स एवं नोडल ऑफिसर वामा सारथी शैलेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती अर्चना सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों के लिए अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया

वहीं, खेल गतिविधियों के साथ बच्चों को अपनी रचनात्मक क्षमता दिखाने का भी मौका मिला। इसके लिए गायन, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। हर प्रस्तुति में बच्चों का आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिला

कार्यक्रम के दौरान वामा सारथी मुख्यालय, लखनऊ की ओर से पहले आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। वहीं, बाल दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुलिस अधिकारियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया

इस आयोजन में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस परिवार के बच्चों सहित कुल 130 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया

बता दें बाल दिवस के इस आयोजन ने पुलिस परिवार के बच्चों को एक साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर दिया। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने में मददगार साबित होते हैं

ये भी पढ़ें: राहुल के आरोपों के बीच पित्रोदा का बड़ा बयान, पीएम मोदी पर जताया भरोसा

Top Banner
टैग: News Desk
News Desk
संवाददाता

News Desk

News Desk आदर्श न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते हैं। खबरों को तथ्यों और संदर्भ के साथ पाठकों तक पहुँचाना उनका उद्देश्य है।