Sonia Gandhi’s Book: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्सों को अपनी किताब के जरिए साझा किया है। इनमें सबसे दिलचस्प किस्सा पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी सास इंदिरा गांधी से पहली मुलाकात का है। सोनिया का कहना है कि जब उनकी मुलाकात इंदिरा गांधी से तय हुई थी, तब वह काफी घबराई हुई थीं। इसी वजह से उन्होंने कैम्ब्रिज से लंदन जाते समय ही मिलने का कार्यक्रम कैंसिल कर दिया था
जानकारी के लिए बता दें सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) में बताया है कि उस समय उनका और राजीव गांधी का रिश्ता शादी की दिशा में आगे बढ़ रहा था। इसके बावजूद वह राजीव की मां इंदिरा गांधी से मिलने को लेकर सहज नहीं थीं। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि देश की इतनी बड़ी राजनीतिक हस्ती के सामने किस तरह पेश आना है
सोनिया गांधी ने अपनी सास इंदिरा गांधी को याद करते हुए बताया कि उनकी सार्वजनिक छवि और घर के भीतर का व्यक्तित्व बिल्कुल अलग था। सार्वजनिक जीवन में वह एक मजबूत और प्रभावशाली प्रधानमंत्री के रूप में जानी जाती थीं, लेकिन घर में उनका व्यवहार बेहद स्नेहपूर्ण और मजाकिया था। बता दें हाल ही में बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा और पोती मिराया वाड्रा के साथ बातचीत में सोनिया ने इंदिरा गांधी के पुराने सरकारी आवास 1 सफदरजंग रोड से जुड़ी यादें भी साझा कीं। जिसमें उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी काफी समझदार और अपनापन दिखाने वाली महिला थीं
सोनिया गांधी ने अपनी शादी का एक खास किस्सा भी बताया। जिसमें उन्होंने कहा कि शादी के दौरान उनकी ड्रेस का किनारा उधड़ गया था। उस समय इंदिरा गांधी ने खुद आगे बढ़कर उनकी ड्रेस ठीक की थी। इस घटना से उन्हें इंदिरा गांधी के स्नेही स्वभाव का एहसास हुआ। जिसमें उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और रीति-रिवाजों में ढलना उनके लिए शुरुआत में आसान नहीं था। हालांकि, विदेश में पढ़ाई और पश्चिमी संस्कृति की समझ रखने वाली इंदिरा गांधी ने उन्हें नए माहौल में सहज होने में मदद की है
सोनिया ने इंदिरा गांधी को अनुशासित, साहसी और अपने सिद्धांतों के प्रति समर्पित महिला के रूप में याद किया। 19 नवंबर 1917 को जन्मीं इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर 1984 को नई दिल्ली में हत्या कर दी गई थी
ये भी पढ़ें: रेलवे का बड़ा लक्ष्य हुआ पूरा, पूर्वोत्तर के सभी रेलखंड हुए इलेक्ट्रिक


